Advertisement

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज : प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, चल सकती हैं तेज हवाएं

रायपुर। पिछले कुछ दिनों से थमी बारिश अब फिर से शुरू होगी। मानसून द्रोणिका फिर से सक्रिय हो गई है। इससे राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ व्रजपात होने की संभावना जताया जा रहा है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश छिंदगढ़ में 50 मिमी बारिश हुई। जबकि जगदलपुर में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर इससे कम बारिश हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, सेबुर, गोलपारा और उसके बाद पूर्व की ओर नागालैंड तक फैली हुई है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

वर्षा की गतिविधियों में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47