Advertisement

अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 127 के अनुभाग पैलेस पारा का अनुभाग प्रभारी नियुक्त

अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 127 के अनुभाग पैलेस पारा का अनुभाग प्रभारी नियुक्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा अम्बिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 127 के अनुभाग पैलेस पारा का अनुभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूरे कांग्रेस संगठन के अन्तर्गत सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी की इस पहल और उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव द्वारा इसकी स्वीकारोक्ती को संगठन की मजबूती की दृष्टी से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी चर्चा पी0सी0सी0 की बैठक में भी हुई है। कांग्रेस पार्टी के सांगठनिक ढांचे में अनुभाग किसी कार्यकर्ता के कार्यक्षेत्र का प्रारंभिक पायदान होता है। जिला कांग्रेस कमेटी ने काफी सोच-विचारकर उपमुख्यमंत्री के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि बडे से बडे पद पर प्रतिष्ठित व्यक्ति को पार्टी के आधार लाईन पर कार्य में संकोच नहीं करना चाहिये। इस अनूठी पहल की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अम्बिकापुर शहर हेमंत सिन्हा के समक्ष रखा था। जिसपर परस्पर सहमति से उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव की नियुक्ती की गयी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत राजीव भवन में बकायदा उन्हें उनकी इस नयी जवाबदेही का पत्र सौंपा गया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। अम्बिकापुर विधानसभा के कुल 282 मतदान केन्द्रों में 2298 अनुभाग हैं। इनमें से बूथ क्रमांक 127 के अन्तर्गत पैलेस पारा भी है। यह क्षेत्र उपमुख्यमंत्री का गृहक्षेत्र भी है। पार्टी के नियमानुसार अब इस नयी जवाबदेही के तहत उपमुख्यमंत्री को उनके अनुभाग के अन्तर्गत निवासरत् मतदाताओं से पार्टी के लिये सीधे संपर्क करना होगा। निश्चय ही जब उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के कद का नेता अपने क्षेत्र के मतदाताओं से घर-घर जाकर सीधा संपर्क करेगा तो इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। इस नियुक्ती के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है। पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी अनुभागों में कार्य करने हेतु सामने आ रहे है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभाग स्तर पर सक्रीय होने का लाभ निश्चय ही आने वाले चुनावों में पार्टी को होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47