Advertisement

युवा कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहीम शक्ति-सुपर शी युवा कांग्रेस सरगुजा के द्वारा लॉंच किया गया।

युवा कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहीम शक्ति-सुपर शी युवा कांग्रेस सरगुजा के द्वारा लॉंच किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

युवा कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहीम शक्ति-सुपर शी युवा कांग्रेस सरगुजा के द्वारा 14 अगस्त सोमवार को राजीव भवन में समारोह पूर्वक लॉंच किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान इस मुहीम का पोस्टर भी लॉंच किया गया। कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में यह तय किया गया था कि पार्टी में महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी को न केवल आगे बढाना है साथ ही राजनिति में महिलाओं का सशक्तिकरण भी करना है। अधिवेशन में रेखंाकित इस तथ्य को आत्मसात् कर युवा कांग्रेस ने इसपर एक कार्यशाला बैंगलूरु में की, जिसमें यह कार्यक्रम करना तय हुआ था। इस कार्यशाला में युवा कांग्रेस की महासचिव प्रितिका विश्वकर्मा ने भी भाग लिया था। उन्होंने जानकारी दी कि 14 अगस्त को पूरे भारतवर्ष में शक्ति-सुपर शी कार्यक्रम को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से राजनीति में अवसर तलाश रही महिलाओं को एक मुक्कमल पहचान दी जायेगी। उनके कार्य प्रगति के आधार पर पार्टी में उन्हें पद भी दिये जायेंगे। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ इंदिरा फैलोशिप योजना भी प्रारंभ की गयी है। इसके तहत पार्टी महिलाओं के लिये योग्य राजनैतिक अवसरों को तलाशने के लिये प्रेरित करेगी। स्थानीय प्रशासन के अन्तर्गत काफी बडी मात्रा में महिलायें चुनी जाती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके राजनैतिक गुणों का विकास कर उन्हें पार्टी फोरम के उच्च मंचों तक पहॅंुचाया जायेगा। इस दौरान वहां पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा, राजनीश सिंह, उत्तम राजवाडे, विकास केशरी, श्रीमति शकीला, आरती सिंह, पूनम गुप्ता, काजल गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सोमा मुखर्जी, अभिषेक सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47