आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु दावा आपत्ती 6 जुलाई तक आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु दावा आपत्ती 6 जुलाई तक आमंत्रित

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जयदीप मिश्रा/सूरजपुर/एकीकृत बाल विकास परियोजना के जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका 05 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर 14 मार्च 2023 तक आवेदन प्राप्त किया गया था। आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर विकास खण्ड स्तरीय मुल्यांकन समिति द्वारा तैयार अनंतिम (प्रावधिक) चयन सूची सर्व साधारण की सूचना हेतु एतद्द्वारा जारी प्रकाशित की जाती है। इस सूची के विरूद्ध किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दावा, आपत्ती हो तो, वे अपना दावा आपत्ती सुसंगत दस्तावेजों के साथ 06 जुलाई 2023 तक कार्यालयीन समय में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में अपना दावा, आपत्ती प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय अवधि के पश्चात दावा आपत्ति स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। दावा आपत्ति केवल इस कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्य कार्यालयों में दावा आपत्ति प्रस्तुत करने पर मान्य नहीं होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दावा आपत्ती में कोई भी ऐसा नवीन दस्तावेज जो पूर्व में आवेदन के साथ जमा नहीं किया गया है, और दावा आपत्ती के दौरान प्रस्तुत करने से मेरिट लिस्ट प्रभावित हो स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। केवल वही दस्तावेज स्वीकार्य किये जायेंगे। जो आपके आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज को प्रमाणित अथवा स्पष्ट करता हो।