Advertisement

सरस्वती महिला एवं फुलवारी स्व-सहायता समूह को मिला द्वितीय पुरस्कार

सूरजपुर : सरस्वती महिला एवं फुलवारी स्व-सहायता समूह को मिला द्वितीय पुरस्कार

सरस्वती महिला एवं फुलवारी स्व-सहायता

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोधन न्याय योजना अंतर्गत सूरजपुर जिले के गौठान सागरपुर विकास खण्ड रामानुजनगर को उत्कृष्ट गौठान का द्वितीय पुरस्कार दिया गया है। गौठान को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी मानकों के आधार पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। सागरपुर गौठान में कुल गोबर खरीदी 1276.12 क्विंटल राशि 2 लाख 55 हजार 224 रुपये किया गया। विगत पखवाड़े में 34.57 क्विंटल की गोबर खरीदी की गई है। सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह द्वारा क्रय गोबर से 432.80 क्विंटल वर्मी खाद तैयार किया गया है। वर्मी खाद के विक्रय से सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह को राशि 1 लाख 68 हजार 118 रू. का लाभांश प्राप्त हुआ। गौठान सागरपुर में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के अतिरिक्त अन्य आजीविका गतिविधियों में फुलवारी स्व-सहायता समूह द्वारा बाडी विकास के कार्यों से राशि 40 हजार रू. एवं सरस्वती महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बकरी पालन से राशि 65 हजार रुपये. तथा मुर्गी पालन से राशि 31 हजार 640 रू. की आय अर्जित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57