Advertisement

भाजपा के प्रत्याशी ऐलान से जनता में खुशी, सत्ता जाने के डर से कांग्रेसी दुखी – अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस सरकार बस चंद दिनों के लिए है। जनता जल्द ही उसे सत्ता से हटाने जा रही है। भाजपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। कांग्रेस पर रणनीति बढ़त ले ली है। इससे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल परेशान है बौखला गए हैं।

साव ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है। छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में आ चुके हैं। बूथ, मंडल व विधानसभा स्तर पर संगठन की गतिविधियां तेज की गई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार से छत्तीसगढ़ का जन मानस त्रस्त है। प्रदेश के हर वर्ग को इस सरकार ने ठगा है। प्रदेश की 3 करोड़ जनता अपने भविष्य के लिए चिंतित है। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ को जिस दिशा में लेकर जा रही है उसे प्रदेश की जनता परेशान है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार है। यहां हर प्रकार का घोटाला हुआ है। भूपेश बघेल ने प्रदेश को माफियाओं का गढ़ बना दिया है। विकास के सभी कार्य बंद पड़े हुए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने नौकरियों के भर्ती में भी घोटाला किया है। युवा उज्जवल भविष्य के लिए परेशान है। आम युवा भविष्य को लेकर चिंतित है। वहीं प्रदेश में अपराध, अत्याचार, लव जिहाद व लैंड जिहाद की घटना बढ़ी है।

भाजपा पूरी ताकत से प्रदेश की जनता, उनके भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ से भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। जनता का समर्थन बीजेपी को प्राप्त है। भाजपा के चुनाव कमेटी ने 90 में से 21 विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे bjp को अधिक से अधिक समय तक चुनाव तैयारी के लिए समय मिलेगा। वरिष्ठ और अनुभवी नए चेहरों को मौका मिला है। जमीन से जुड़े हुए कार्य करने वालों को मौका मिला है। प्रत्याशी घोषित होने से जनता खुश है, वहीं कांग्रेस परेशान है।

पाटन से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया है। जिसकी चिंता भूपेश के चेहरे में स्पष्ट दिख रही है। खुद न बोलते हुए मंत्री से बयान दिलवा रहे हैं। खुद को सांड कहलवा रहे हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में रोका छेका फेल है। सांड खुले आम घूम रहे हैं।

अरुण साव ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर कहा कि दीपक बैज उलूल जुलूल बयान दे रहे हैं, इससे प्रतीत हो रहा है कि माओवादी और ईसाई व टुकड़े-टुकड़े गैंग के इशारे पर बयान दे रहे हैं। टुकड़े टुकड़े गैंग के एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47