Advertisement

भूपेश सरकार के काम से भयभीत भाजपा अनर्गल प्रलाप में व्यस्त : कांग्रेस

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करना चाह रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा के 15 साल के काले कारनामों का जनता को जवाब देना चाहिये। कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए काम किया है। पारदर्शी सरकार दी है। भाजपा ने 15 साल घोटाले और कमीशनखोरी के अलावा कुछ नहीं किया। नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा घोटाले की आरोपी रही है।  भाजपा की सरकार के समय महिलाओं पर अपराध के आंकड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देख लेना चाहिए। वे माओवाद की बात कर रहे हैं, धर्मांतरण की बात कर रहे हैं तो 15 साल का इतिहास पढ़ लें। आज बस्तर में शांति है। पहले क्या था, सबको पता है। भाजपा राज में माओवाद का विस्तार हुआ। चर्च बने। इसका जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देना चाहिए। वे पाटन की बात कर रहे हैं। भाजपा को खुद पर भरोसा है तो भूपेश बघेल के सामने रमन सिंह, अरुण साव का चेहरा घोषित करके दिखाए। भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई है। उसको मालूम है वह दहाई के अंक तक नहीं पहुंचेगी। भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में उनके नाम और काम से भयभीत है इसलिए मोदी शाह के भरोसे है। ये भी छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति से वाकिफ हैं और पल्ला झाड़ रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की बयानबाजी को उनकी बौखलाहट और हताशा का सबूत बताते हुए कहा कि भाजपा के पास न चुनावी नेतृत्व है और न चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा है। कांग्रेस भूपेश बघेल सरकार के काम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काम के बूते चुनाव लड़ेगी। भाजपा मैदान में उतरने से पहले ही जनता से जुड़े मुद्दों से भाग रही है। जनता के सारे मुद्दे भूपेश बघेल सरकार ने हल कर दिए हैं तो भाजपा के होश फाख्ता हो गए हैं। कांग्रेस अपनी सरकार के काम, सरकार के मुखिया के अगुआई में चुनाव में जायेगी। हम अपनी सरकार की उपलब्धियों पर जनता का भरोसा जीत चुके हैं और इस बार तीन चौथाई से अधिक बहुमत से सरकार बना रहे हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति जवाबदेह है न कि भ्रष्ट भाजपा के प्रति।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47