Advertisement

देवरबीजा पुलिस ने 4 जुआडियों से 1350 रूपये एवं तास, बाइक किया जप्त

देवरबीजा पुलिस ने 4 जुआडियों से 1350 रूपये एवं तास, बाइक किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। जिसके तहत 19 अगस्त को पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खम्हरिया एम के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सुचना पर पुलिस चौकी देवरबीजा स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर चार जुआडियों को पकडे। पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में जुआ का 1 प्रकरण दर्ज कर 4 जुआडियों तिलक साहू उम्र 36 साल साकिन खम्हरिया पुलिस चौकी देवरबीजा, सीताराम साहू उम्र 36 साल साकिन खम्हरिया पुलिस चौकी देवरबीजा, तोप सिंह उम्र 29 साल साकिन खम्हरिया पुलिस चौकी देवरबीजा, रूप नारायण सिन्हा उम्र 48 साल साकिन खम्हरिया पुलिस चौकी देवरबीजा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 1350 रूपये एवं 52 पत्ती तास व मोटर सायकल को जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, प्रधान आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक रामेश्वर पटेल, रमेश चंद्रवंशी, डामन धीवर एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47