छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

बैगा आदिवासियों ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात कर जल, जमीन और जंगल से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

रायपुर : बैगा आदिवासियों ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात कर जल, जमीन और जंगल से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला तहसील तथा भोरमदेव और अचानकमार वन्य जीव अभयारण्य के बैगाओं ने आज उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से रायपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर जल, जंगल और जमीन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इनसे जुड़ी समस्याओं के समाधान का निवेदन किया। कबीरधाम जिले के कई गांवों से आए बैगा आदिवासियों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टा, सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन, पेसा कानून, ग्रामसभा के अधिकार, बैगाओं को पर्यावास अधिकार (Habitat Right), जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन, कुपोषण, पेयजल समस्या, स्कूली शिक्षा, विद्युतीकरण, परिवहन, वनोपज खरीदी और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के संबंध में अपनी बातें रखीं। सिंहदेव ने इन मुद्दों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से चर्चा के दौरान कुछ ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर में घूमने और समुद्र देखने की इच्छा जताई। इस पर सिंहदेव ने हेलीकॉप्टर से पुरी जाने और समुद्र के किनारे सैर कराने की बात कही।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!