Advertisement

युवाओं से भेंट-मुलाकात करने पहुंचे सीएम बघेल, दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम पी.जी. कॉलेज मैदान पहुंच गए है। वहीं सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, माल्यार्पण एवं राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में सरगुजा के केआर कॉलेज के छात्र अंकित गुप्ता, आई एन आर सी कॉलेज की छात्रा वैशाली, पी जी कॉलेज की छात्रा अनु विश्वकर्मा, होलीक्रॉस कॉलेज की छात्रा मानसी चौरसिया ने मुख्यमंत्री को स्केच भेंट किया। पी जी कॉलेज कोरिया के छात्र कृष्णा राजवाड़े तथा एन ई एस कॉलेज जशपुर के छात्र हेमराज राम ने पेंटिंग भेंट की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम के मुख्य मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री अमरजीत भगत, सांसद दीपक बैज, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सलाहकार राजेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

अम्बिकापुर मुख्यालय के पी. जी. कॉलेज हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम में भारी जोश के बीच विभिन्न जनप्रतिनिधि, सरगुजा संभाग के 6 जिलों कोरिया, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर -रामानुजगंज व जशपुर के युवाओं के बीच मुख्यमंत्री का हुआ आगमन।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47