Advertisement

108 मेगापिक्सल कैमरे वाला ये सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme 11X 5G : रियलमी ने मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन्स Realme 11 5G और Realme 11X 5G को लॉन्च कर दिया है. रियलमी 11 5जी में 108 मेगापिक्सल तो वहीं रियलमी 11एक्स 5जी में  64 मेगापिक्स्ल कैमरा सेंसर मिलेगा.

Realme 11 5G specifications

  • डिस्प्ले: हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सैमसंग AMOLED डिस्प्ले है.
  • चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है. फोन में वैसे तो 8 जीबी रैम है लेकिन 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
  • कैमरा: Realme 11 5G में बैक पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं, 108 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HM6 कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल है.
  • बैटरी: 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Realme 11 5G Price in India: जानिए कीमत

Realme 11X 5G इस मोबाइल के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस को ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक रंग में 29 अगस्त से खरीदा जा सकेगा.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

Realme 11X 5G Specifications: जानें फीचर्स

  • स्क्रीन: डुअल सिम (नैनो) वाले इस फोन में 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. 8 जीबी रैम को 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाना संभव है.
  • कैमरा: बैक पैनल पर दो कैमरा हैं, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
  • बैटरी: 33 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.

Realme 11X 5G Price in India: जानिए दाम

Realme 11X 5G इस स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है. वहीं, इस फोन के टॉप वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 15,999 रुपये खर्च करने होंगे. इस डिवाइस की बिक्री 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47