राजनीतिराज्य

भाजपा विधायक ने सदन के अंदर भाकपा माले के विधायक के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया

भाजपा विधायक ने सदन के अंदर भाकपा माले के विधायक के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पटना, बिहार विधानसभा में बुधवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब भाजपा के एक सदस्य ने भाकपा माले के एक विधायक द्वारा एक दिन पहले की गई टिप्पणी को लेकर कथित रूप से असंसदीय भाषा का प्रयोग किया।

भोजनावकाश के बाद के विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दरभंगा के भाजपा विधायक संजय सरावगी अपनी सीट से उठे और भाकपा माले के महबूब आलम की ओर से सोमवार को की गई टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की ।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा और संघ के खिलाफ आलोचनात्मक भाषा का इस्तेमाल करने से आलम को नहीं रोका। हालांकि, इस दौरान आलम सदन में मौजूद नहीं थे।

कटिहार जिले में पड़ने वाले बलरामपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आलम ने मंगलवार को अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए दिन में पत्रकारों से बात की थी जब उन्होंने वी डी सावरकर की निंदा की थी और सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे कांग्रेस के दिग्गजों को हथियाने की कोशिश करने के लिए भाजपा पर तंज कसा था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आलम के खिलाफ हमलावर सरावगी को अध्यक्ष ने शांत करने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि वह पिछले दिन की कार्यवाही के रिकॉर्ड को तलब करेंगे और भाकपा माले विधायक द्वारा कहे गए किसी भी असंसदीय शब्दों को हटा देंगे।

इस बीच, आमल के खिलाफ सराबगी के बयान के बारे में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा वह सरावगी के बयान की जांच करेंगे और उन हिस्सों को रिकॉर्ड से हटा देंगे जो असंसदीय होंगे ।

सरावगी के वाद-विवाद के बाद विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने यह कहते हुए अपनी बात प्रारंभ की कि इस सदन के सभी सदस्य सम्मानित निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि अध्यक्ष ने महबूब आलम को ऐसी भाषा का प्रयोग करने दिया। ऐसे में उसको लेकर प्रतिक्रिया अपरिहार्य थी ।

उल्लेखनीय है कि सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे भाकपा माले के 12 विधायक हैं और आलम पार्टी के विधायक दल के नेता हैं ।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!