छत्तीसगढ़राज्यसूरजपुर

नर्स की घोर लापरवाही से हुई भाजपा नेता की मौत, सौंपा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

राकेश जायसवाल/ ब्यूरो चीफ/ सूरजपुर/जरही / जहां इन दिनों प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है, अब तो ग्रामीण क्षेत्रों से भी ज्यादा मात्रा में मरीज निकल रहे हैं, इस वैश्विक महामारी में डॉक्टरों को भगवान से कम नही माना जा रहा है, लेकिन 108 एंबुलेंस में ड्यूटी कर रहे नर्स की घोर लापरवाही के कारण बुंदिया निवासी भाजपा नेता व बूथ अध्यक्ष तिवारी पैकरा को अपनी मौत देकर कीमत चुकानी पड़ी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ज्ञात हो कि तिवारी पैकरा का मौत का जिम्मेदार परिजन ने नर्स प्रियंका दुबे को मान रहे हैं। तिवारी पैकरा कोविड मरीज थे और वे अपने घर पर होम आईसोलेशन थे फिर अचानक शुक्रवार की शाम उनको सास लेने में काफी दिक्कत हो रही थी ग्रामीणों ने तत्काल 108 बुलाया और परिजनों ने 108 के उसके माध्यम से जब उनको कोविड अस्पताल ले जा रहे थे तो परिजनों ने घर से निकलते वक्त ही नर्स को ऑक्सीजन लगाने को कहा लेकिन एंबुलेंस में मौजूद नर्स ने ऑक्सीजन की सुविधा होने के बाद भी लगाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया और आगे देखेंगे कहकर वे पीछे की दरवाजा बंद कर आगे की सीट पर आराम से बैठ गई, कुछ ही दूर जाने के बाद परिजनों को एहसास हुआ कि मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ती जा रही है परिजनों ने चिल्लाया लेकिन नर्स ने उनकी एक न सुनी और कोविड-19 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उक्त आशय पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव के पदाधिकारियों ने भैयाथान अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और 108 एंबुलेंस में पदस्थ नर्स के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्यवाही एवं नौकरी से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष वरुण कुमार मरावी, सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल, भाजयुमो नेता ओम प्रकाश यादव उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!