Advertisement

फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से पांच मजदूरों की मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

मध्यप्रदेश। मुरैना के धनेला के पास एक फैक्ट्री में पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। मृतक मजदूरों के शवों को मुरैना अस्पताल में पीएम भेजा गया है। घटना में मरने वाले तीन सगे भाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा साक्षी फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में हुआ। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से पांच मजदूरों की जहरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। सभी मृतकों के शव पीएम के लिए भेजे गए हैं। वहीं, फैक्ट्री को भी खाली करा लिया गया है। फैक्ट्री मुरैना जिले के जरेरुआ इलाके में मौजूद है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
घटना में टिकटोली गांव निवासी 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर व 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47