Advertisement

स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा में “मतदान रक्षा सूत्र” कार्यक्रम से मतदाताओं को किया जागरूक

कवर्धा : स्वामी आत्मानंद विद्यालय कचहरी पारा में “मतदान रक्षा सूत्र” कार्यक्रम से मतदाताओं को किया जागरूक

विद्यालय में छात्रों ने “100þ मतदान” विषय पर मानव श्रृंखला बनाकर मतदान का दिया संदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में नए मतदाताओं का पंजीकरण करने एवं मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य स्वीप के माध्यम से किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर मतदाता जागरुकता का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर के स्थानीय कचहरी पारा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शासन के आदेशानुसार मनाए जाने वाले “चुनइ तिहार” के तत्वावधान में कक्षा ग्यारहवीं, कक्षा 12वीं के छात्रों एवं उनके पालकों की उपस्थिति में मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान करने और मतदाता जागरूकता के लिए “मतदान रक्षा सूत्र” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं ने कतार बद्ध होकर नीली स्याही लगे तर्जनी उंगली में रक्षा सूत्र बांधकर स्वयं मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प किया। साथ ही विद्यालय में छात्रों द्वारा “100þ मतदान” विषय पर मानव श्रृंखला बनाकर सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर एस धुर्वे, विद्यालय के सभी शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं के पालक एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57