Advertisement

नगर पंचायत में विकास के साथ चंदखुरी में खुलेगा पर्यटन का द्वार- मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया

 

रायपुर 11 जून 20 नगरी प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री तथा आरंग विधानसभा के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवगठित नगर पंचायत चंदखुरी में 4 करोड़ 78 लाख़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नये भवन का उदघाटन किया और कचरा कलेक्शन रिक्शा, मिनी टिप्पर, टैंकर आदि का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि चंदखुरी की पहचान एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के रूप में पहले से है। माता कौशल्या के मंदिर के विकास के साथ रामवनगमन पथ का निर्माण कर इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार विकसित कर रही है। चंदखुरी को नगर पंचायत का दर्जा देकर इस क्षेत्र को और अधिक विकसित करने की पहल सरकार द्वारा की गई है। अब यहा के विकास कार्यों के लिए कई करोड़ रुपए मिल पाएंगे। चंदखुरी में पर्यटन का द्वार भी खुल जाएगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि ग्राम पंचायत होने से राशि की कमी होती थी, नगर पंचायत बनने से अधिक राशि विकास कार्यों के लिए मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय भवन बनने और विकास कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन से विकास में गति आएगी। मंत्री डॉ. डहरिया ने यहा नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

सभाकक्ष में नगर पंचायत समिति के सदस्यों और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। कोरोना काल में भी लगातार विकास के कार्यों को गति दी गई। बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में सरकार ने काम किए। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने और समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों की राशि में वृद्धि होने की बात कही। मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी में सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण के कुल 14 कार्य, डॉ.बी. आर. अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण, पौनी पसारी बाजार निर्माण, 03 नग सुविधा-24 शौचालय निर्माण का भूमिपूजन और 03 नग मिनिटिप्पर, 06 नग सायकल रिक्शा, 01 नग टेंकर, 01 नग वैक्यूम एम्पीटीयर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर, श्री कोमल सिंह साहू, रामचंद्र वर्मा, श्री नरोत्तम देवांगन, आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57