Advertisement

सेहत : सुबह उठकर सबसे पहले 20 मिनट करें ये 1 काम, नसों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से मिलेगा आराम

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करना चाहिए़? इस बारे में सोचना बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप सुबह उठकर मोबाइल चेक करते हैं या फिर आप यूंही उठकर खड़े हो जाते हैं तो इससे शरीर पर एक प्रेशर पड़ता है। ऐसा करना ब्रेन की सेहत के लिए भी फायदेमंद नहीं है। ऐसे में आज हम आपको 1 ऐसे योग या एक्सरसाइज करने के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। ये आपकी नसों, हड्डियों से लेकर ब्रेन तक को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। तो, जानते हैं इस योग या एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से।

सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटें
सुबह उठते ही अपने काम में शुरू न हों। 20 मिनट समय लें और अपनी बिस्तर पर ही लेटें। आपको करना ये है कि एक तकिए पर सोना है और अपने पैरों को दीवार से लगाकर सोना है। पैर इस दौरान बिलकुल सीधा और आराम से रखें। फिर अपने पैरों को दोनों साइड टर्म करें। अपने मुंह की तरफ पैर मोड़कर लगाएं और फिर इसे दीवार से टिका कर रखें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है
दीवार पर पैर लगाकर 20 मिनट लेटने से पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय होती है, जो हमारे दिमाग और शरीर की रेस्टिंग प्रोसेस को उत्तेजित करती है। यह आपकी नसों को शांत करता है और आपको तनाव से मुक्त करता है। ये आपके शरीर संतुलन बनाए रखता है और आपको बेहतर महसूस करने में मदद करता है।

हड्डियों को स्टार्ट देता है
सुबह उठकर 20 मिनट तक दीवार पर पैर सटाकर लेटने से आपकी हड्डियों को स्टार्ट मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। इसकी वजह से हड्डियों का काम काज अच्छा होता है और ज्वाइंट्स की हल्की एक्सरसाइज होती है। इसके बाद जब आप इसे रोजाना करने लगते हैं तो इससे आपके पूरे शरीर को फायदा मिलने लगते हैं। तो, सुबह उठकर बाकी चीजों की जगह आप ये काम कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57