Advertisement

कोदवा के व्यापारिक संगठन का कार्य, एकता व जागरुकता सभी के लिए हैं प्रेरणाप्रद – आशीष छाबड़ा

कोदवा के व्यापारिक संगठन का कार्य, एकता व जागरुकता सभी के लिए हैं प्रेरणाप्रद – आशीष छाबड़ा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोदवा में व्यापारी भवन भूमिपूजन एवं दहीहंडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित रहें। वहीं उनके साथ टीआर साहू, नवाज मोहम्मद, रामेश्वर देवांगन, ओम प्रकाश वर्मा, कमल वर्मा शामिल हुए। विधायक आशीष छाबड़ा के विकास की सौगात को देखते हुए कोदवा सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा ने कांग्रेस में शामिल हुए। विधायक छाबड़ा ने राजकुमार वर्मा को श्रीफल भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि यहां व्यापारियों की मांग था एक भवन के लिए, आज कोदवा में व्यापारिक गतिविधि के संचालन के लिए व्यापारी भवन के निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपए की स्वीकृति हैं, जिसका आज भूमिपूजन हो रहा हैं, बहुत जल्द ही पचायत के माध्यम से बनकर तैयार हो जायेगा और बहुत जल्द ही उसका लोकार्पण भी करेंगे। साथ ही सुगम सड़क योजना के तहत 20 लाख रुपए सड़क का भूमिपूजन भी आज किया गया है। कोदवा के बारे में आप सभी तो जानते हो मैं उस दिन बताया था कि कोदवा में मेरा खुद के नाम से एक जगह हैं। पूरे बेमेतरा विधानसभा में कोई भी जगह नहीं है जहां पर मेरा नाम से खेत हो, केवल कोदवा में ही मेरा नाम से एक खेत हैं, इसलिए मैं भी यही का किसान नागरिक हूं और आप सभी के बीच हूं। जब मैं बेमेतरा से विधानसभा चुनाव लडने के लिए आया था तब बोला था कि कोदवा एक ऐसा केंद्र हैं, जिसके आगे जाने पर साजा विधानसभा क्षेत्र आता हैं और उससे पहले बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र आता हैं और इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीच का संगम स्थल कोदवा हैं। निश्चित रूप से यहां के व्यापारिक संगठन बहुत ही जागरूक हैं। जब किसान के खाते में पैसा डलता हैं, महिला स्व सहायता समूह के खाते में पैसा आता हैं और जब हमारे भूमिहीन किसानों को सात हजार प्रति वर्ष मजदूर भाईयों के खाते में पैसा आता है तब उन मजदूरों के द्वारा पैसा को बैंक से निकालने के बाद ही वह पैसा व्यापारीयो के गल्ले में पैसा आता हैैं। प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार 2018 में बनी, जिसके बाद से लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम किया जा रहा हैैं। वास्तव में भूपेश बघेल के सरकार बनने के बाद आज हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था छत्तीसगढ़ का वह पूरा हुआ हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता हैं, लेकिन हमारे अन्नदाता कर्ज में डूबे हुए थे, मजदूर लगातार पलायन कर रहे थे, छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी किसानों, मजदूरों, महिलाओं को कोई काम नहीं मिला पा रहा था जिससे उनका जीवन में कोई परिवर्तन आए। आप सभी को आपको याद होगा स्व. नंदकुमार पटेल ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी, वह परिवर्तन यात्रा सरकार के परिवर्तन की नहीं बल्कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए वह उसका उद्देश्य था। हमारे पूर्वज कहते थे छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की भरमार हैं, यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, जंगल सबका लाभ लोगों को मिलना चाहिए। लेकिन 15 साल तक लोगों को लगा ही नहीं कि छत्तीसगढ़ में उनकी कोई हिस्सेदारी हैैंं। केवल चावल वाले बाबा मिला, जिसने नान खदान धान सभी घोटाला किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जो वादा किया जो कहा सो किया कि नीति कर जनता से किए हर वादे को पूरा किया है, किसान साथी कड़ी धूप में तपस्या कर हर परिवार के थाली में अन्न मुहैया कराता है, ऐसे अन्नदाता किसान भाईयों के हितों का ध्यान रखना और उनका सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है, अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैंं। प्रदेश में धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है। अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए शासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है, किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा हैं। किसान भाई आसानी से अपनी उपज बेच सके, किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ है,खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है, इन पौने पांच साल में प्रदेश की जनता ने भूपेश बघेल सरकार को हर वर्ग के साथ न्याय करते देखा है, किसान, मजदूर, आदिवासी, युवा सभी के साथ कांग्रेस सरकार ने न्याय करने न्याय योजना चलाया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना के लोगो के जीवन स्तर में परिवर्तन ला रही है, महिला स्वावलंबन की ओर बढ़ रहा हैैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुशल नीति के कारण प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है, तीज-त्योहारों, छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है, हम लगातार आम जनता से किए वायदों को पूरा कर रहे हैं, किसानों की कर्जमाफी, सिंचाई कर माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिए किसानों की उपज का उचित मूल्य देने के वादे, हाफ बिजली बिल, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, लघु वनोपजों का मूल्य संवर्धन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के जरिए आर्थिक सहायता देने, गोधन न्याय योजना के जरिए गोवंश की रक्षा के साथ आय के नए साधन उपलब्ध कराने जैसे काम हमारी सरकार ने किए हैं। छत्तीसगढ़ में गौठानों को रुरल इंड्रस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, इसके लिए रीपा योजना शुरू की गई हैं। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना को साकार करने का काम हमारी सरकार ने किया है, ग्रामीण महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की मुस्कान, ग्रामीणों का हमारी योजनाओं के प्रति बढ़ता विश्वास हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोकुल पारकर, विनोद शर्मा, अफसर खान, पंचराम कुर्रे, चेतन चंदेश्वर, बीरेंद्र वैष्णव, प्रह्लाद साहू, जगमोहन बंजारे, देवेंद्र साहू, शंकर साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, मेघु राणा सहीत बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47