Advertisement

प्रदेश सरकार पुरखों के बताए रास्ते में चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का कर रही हैं काम – आशीष छाबड़ा

प्रदेश सरकार पुरखों के बताए रास्ते में चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का कर रही हैं काम – आशीष छाबड़ा

बेमेतरा – विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर बेमेतरा के कृषि उपज मण्डी प्रांगण में शहर कांग्रेस कमेटी एवं शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित तीजा-पोरा तिहार एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये तथा कार्यक्रम में आई हुई माता बहनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिए। इस अवसर पर विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि तीज पर्व का माता बहनों के लिए विशेष महत्व होता हैं, जिसमें वह निर्जला उपवास रहकर अपने सौभाग्य की सलामती की कामना करती हैं। महिलाएं विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करती हैं और यह पूजा अर्चना निर्जला उपवास रहकर करती हैं, जो बहुत बड़ी बात हैं। बहनों के लिए यह विशेष पर्व हैं और इस पर्व की मैं सभी बहनों को बधाई देता हूं तथा कामना करता हूं कि आपके जीवन में सौभाग्य बना रहें। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तीजा पोरा तिहार हमारी छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार में से एक हैैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने त्यौहारों जैसे तीजा, हरेली, कर्मा जयंती में शासकीय अवकाश घोषित कर लोगों को बड़ी सौगात दी हैं, इससे कामकाजी महिलाएं भी तीजा जैसे तीजा-त्यौहार में अपने मायके में रहकर मना रही हैं। आज के वर्तमान परिवेश में जगह-जगह तीजा पोरा मिलन के कार्यक्रम आयोजित हो रहें हैं, यह देखकर बड़ी प्रसन्नता होती है कि हम अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति से आज भी जुड़े हुए हैं और उसे आगे बढ़ा रहें हैं। छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हमारी माताएं-बहनें और बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं और सभी क्षेत्रों में पुरूषों से कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अनेक प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों, शिल्पकारों, बुनकरों, दस्तकरों, कुम्भकरों और अन्य पारंपरिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों को एक ही छत्त के नीचे विक्रय करने के लिए सकारात्मक पहल की हैं। हैं। सी-मार्ट के माध्यम से गौठानों में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार विभिन्न तरह के उत्पाद समेत गांवों में बनने वाले अनेक तरह के उत्पादों को एक छत के नीचे बिक्री कर रहे हैं। सी-मार्ट महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आत्मनिर्भर बनने की राह में मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के तहत् निर्मित गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। गांवों के मवेशियों के डे-केयर सेंटर के रूप में गांव-गांव में बनाए गए गौठनों में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों का संचालन कर गौठान को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। ग्रामीणों को उनके गांव में ही आजीविका के साधनों से जोड़कर उन्हें रोजगार और आय का जरिया उपलब्ध कराना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने का उद्देश्य हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान और गोधन न्याय योजना ने गांवों में स्वावलंबन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। गौठान और गोधन की सफलता ने देश के सभी राज्यों का ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर खींचा है, गोठानों में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत खरीदे जा रहे गोबर से कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ही अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और व्यवसाय को गति देने के लिए अब गोठानों में कृषि और लघु वनोपज के प्रसंस्करण की इकाईयां भी तेजी से स्थापित की जा रही हैं। बहुआयामी महत्वाकाक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंर्तगत गोधन न्याय योजना से जिलें के गौपालकों, किसानों और ग्रामीणों के लिये सार्थक हो रही हैं। योजना का लाभ उठाकर किसान गौठानो में गोबर विक्रय कर रहे हैं, साथ ही गुणवक्ता युक्त वर्मी कम्पोस्त खाद अपने खेतों में डालकर खेतो की उर्वकता शक्ति भी बढ़ाने की ओर अग्रसर हैं, इस योजना से ग्रामीणों में काफी उत्साह हैं। बारी के माध्यम से साग सब्जी के उत्पादन के साथ ही स्व. सहायता समूहों की महिलाओं आजीविका सवर्धन विविध गतिविधियां करते हुए वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं गोबर के लकड़ी व दिये तैयार करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैैं। कार्यक्रम भारी संख्या में महिलाएं बेमेतरा के विभिन्न वार्डों से शामिल हुई, जिसमें उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगल साहू ने भी संबोधित किया तथा कार्यक्रम के आयोजन करता शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में शामिल होने वालों में अवनीश राघव पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, टीआर जनार्दन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेरला, कविता साहू अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस, शशिप्रभा गायकवाड़ सदस्य जिला पंचायत बेमेतरा, रीता पाण्डे अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, ललित विश्वकर्मा महामंत्री, जोगिंदर छाबड़ा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, मिथेलश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सविता हिरवानी एल्डरमैन, नेहा सुराना, रश्मी मिश्रा सभापति, रेहाना रवानी सभापति, रानी सेन पार्षद, जया साहू पार्षद, जनता साहू पार्षद, आशीष राम ठाकुर, राजू साहू पार्षद, घनश्याम देवांगन पार्षद, धरम वर्मा पार्षद, रूबी सलूजा, आरती पटेल, रीना साहू, इंदु सलूजा, रवि रजक, दाऊ राम साहू, कैलाश साहू, ध्रुव रजक, चंदू शितलानी एल्डरमैन, रवेन्द्र देवांगन एल्डरमैन, प्रशांत तिवारी एल्ड्रमैंन, विनोद परगनिहा, टिकेंद्र परगनिहा, सुनील नामदेव, अर्पित परगनिहा, छोटू सलूजा, शंकर चौहान एल्डरमैन, राजेश चंदेल, दिनेश साहू, प्रकाश साहू, अजय सेन, विक्की मिश्रा, प्रतिक दुबे, ऋतिक तिवारी, राजकुमार सेन, जितेन्द्र ढीमर, गुड्डू सेन, गोविंदा राजपूत, राजेंद्र साहू, सोहन साहू, तोरण साहू, लोकनाथ यादव, खूबी चंद्रकार, रवि गुप्ता, दिलेस्वर साहू, सरफराज खान, सुरेन्द्र वर्मा, गुरेंद्र वर्मा सहीत बडी संख्या माता बहनें उपस्थित रहीं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM