Advertisement

सौंपे गये दायित्वों का ईमानदारी के साथ करें निवर्हन – कलेक्टर एल्मा

सौंपे गये दायित्वों का ईमानदारी के साथ करें निवर्हन – कलेक्टर श्री एल्मा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएसटी एवं एसएसटी के दल सदस्यों की ली परिचयात्मक बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आमागी आम विधानसभा निर्वाचन – 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा, साजा और नवागढ़ निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग गठित उडनदस्ता दल (एफएसटी) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के सदस्यों की परिचात्मक बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर द्धय डॉ. अनिल बाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी धनराज मरकाम सहित उडनदस्ता दल (एफएसटी) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने कहा कि आज की बैठक में उद्देश्य आप सबसे परिचय करना और यह देखना था कि सभी लोग आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मानसिक, शारीरिक रूप से सक्षम हैं कि नहीं। उन्होंने कहा कि यह जानना भी जरूरी था कि कही किसी अधिकारी-कर्मचारी का सरकारी प्रक्रिया के तहत स्थानान्तण या सेवानिवृत्त या वह अस्वस्थ तो नहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आप सभी को मास्टर ट्रेनरों द्वारा संबंधित बारीकी जानकारी दी जायेंगी। कलेक्टर श्री एल्मा ने संबंधित दल के सदस्यों को व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने गठित की उडनदस्ता दल (एफएसटी) एवं स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) से संबंधित जरूरी जानकारी से अवगत कराया। बैठक में उन्होंने संबंधित सदस्यों की निर्वाचन संबंधी जिज्ञासा का समाधान किया और संबंधित कार्य करने की जरूरी प्रक्रिया के भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति की जाती हैं, वह भी आप को जरूरी दिशा-निर्देश देंगें। इसलिए आप अपनी तैयारी पूरी ईमानदारी के साथ कर दिये गये दायित्वों का निवर्हन करें। जहां ड्यूटी लगे वहां पर आने-जाने वाहनों पर निगरानी रखें। हर प्रकार के वाहन को चेक करें। आपका उद्देश्य निर्वाचन में होने वो गलत कार्यो को रोकना हैं। उन्होंने कहा कि एफएसटी और एसएसटी की टीम के साथ विडियोग्राफर भी रहेगा, जो जरूरत के समय वीडियोग्राफी का कार्य करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47