Advertisement

बढ़ती महंगाई को लेकर के विधानसभा चौक में किया गया धरना प्रदर्शन*

*बढ़ती महंगाई को लेकर के विधानसभा चौक में किया गया धरना प्रदर्शन*

*केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार आम जनता की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवम जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आह्वान पर शुक्रवार सुबह 11 बजे विधानसभा चौक स्थित आदर्श पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि पिछले 13 महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 25.72 व 23.93 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस साल के पिछले 5 महीने में लगभग 42 से 43 बार पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही जनता की इस लूट के खिलाफ हमारे कांग्रेस कायकर्ताओं के साथ आज पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध कर बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर रही हु। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे भयंकर माहमारी के समय जब आम जनता को सरकार से कुछ रियायत की आवश्यकता थी ऐसे समय मे पेट्रोल और डीजल जिसकी कीमत में वृद्धि से दैनिक उपयोग में आने वाली हर वस्तु की कीमतों में वृद्धि हुई है इसलिए मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई दरों को वापस लेकर जनता को राहत देने का काम करे अन्यथा जनता समय आने पर सबक सिखाने कमर कसके तैयार बैठी है। बड़े शर्म की बात है कि आज भी केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोल के 29 पैसे और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाया गया चौकी आम जनता के साथ केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही है जनता इसका जवाब समय आने पर निश्चित रूप से देगी।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नागरिकों को भाजपा की मोदी सरकार ने ईंधन की मूल्यवृद्धि से महंगाई के दलदल की ओर गहरा धकेल दिया है।
देश में महंगाई 73 वर्ष में सबसे उच्च स्तर पर है। मनमोहन सरकार के समय 77 डालर प्रति बैरल का दाम कच्चे तेल का था तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार 65 रुपये लीटर दे रही थी मौजूदा समय में 70 डालर प्रति बैरल भी नहीं है। अब सरकार 100 रुपये लीटर दे रही है। जब चुनाव होते हैं तो सरकार महगाई पर लंबा लंबा भाषण देते थकते नही है चुनाव खत्म होते ही कहती है पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के साथ ही रसोई गैस के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से परिवहन लागत बढ़ रही है जिसका असर खाद्यान्न की डिलिवरी पर पड़ रहा है जिससे खाद्य सामग्री महंगी हो रही है। इससे घरों का बजट बिगड़ रहा है। सीमित आय वालों का महंगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकारें राहत देने के बजाय अनर्गल बातें कर रहीं हैं
पूर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेस जोन प्रभारी जयंत साहु ने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही महंगाई आसमान छू रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 2014 के मुकाबले कम होने के बावजूद इसका लाभ आम जनता को नहीं दिया जा रहा है।
आज आमजन पर भी कांग्रेस के कि महंगाई विरोधी अभियान का समर्थन कर रहे है। आम लोग भी मानने लगे हैं कि महंगाई के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी जिम्मेदार है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इस प्रदर्शन में छेत्रिय विधायक श्रीमती अनिता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष ऊधो वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष व प्रदेश सचिव राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी वर्मा, कांग्रेश जोन प्रभारी जयंत साहू जनपद सदस्य इंदर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रंजीत गायकवाड ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव खेम देवांगन, कांग्रेस सेक्टर प्रभारी अरुण लहरी, सकरी सरपंच संतोष पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव भीखू वर्मा, विनोद कोशले,नामदेव पाल, अलख पाल, संतराम नारंग, घनश्याम पाल, पूनम घृतलहरे, लक्की दिवाकर, कमल नारायण साहू, मोहित जांगड़े, भुनेश्वर पाल, चेतन, जागेश्वर, आदि सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…..

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57