Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् का परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर/11 जून 2021/स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2021-21 की पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल 9वीं एवं 10वीं) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए असाईनमेंट के आधार पर आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
मंत्री डॉ.टेकाम ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् आगामी शिक्षण सत्र से रोजगार मूलक पांच डिप्लोमा पाठ्यक्रम-पौराहित्यम् (पुरोहिती), आयुर्वेद, योगदर्शनम्, प्रवचनम् और ज्योतिष शास्त्रम् शुरू करेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 942 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 548 बालक और 394 बालिकाएं हैं। इसी प्रकार कक्षा 10वीं पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल 1036 विद्यार्थी शामिल हुए, इनमें 625 बालक और 411 बालिकाएं हैं। सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं की परीक्षा में 390 बालक और 304 बालिकाएं प्रथम श्रेणी, 82 बालक और 17 बालिकाएं द्वितीय श्रेणी में तथा 17 बालक और 9 बालिकाएं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सर्वाधिक 86.14 प्रतिशत अंक अर्जित किए गए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, सहायक संचालक श्रीमती पूर्णिमा पाण्डेय, श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू, दुग्धाधारी मठ के प्राचार्य श्री कृष्ण वल्लभ शर्मा सहित संस्कृत विद्यामण्डलम् के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57