Advertisement

नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करें : कलेक्टर महोबे

कवर्धा : नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करें : कलेक्टर महोबे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की सिलसिले में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की दृष्टि से आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए लोकनिर्माण विभाग एवं कृषि उपज मंडी सचिव को निर्देशित किया है।
कलेक्टर महोबे में दोनो विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवीन कृषि उपज मंडी परिसर से ही विधानसभा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य इसी परिसर में होती है। इसलिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण तैयारी शीघ्रता से पूरा करे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल समाग्री का वितरण,मतदान दल की रवानगी, दोनो विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांगरूम, मतगणना रूम, एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर का मॉनिटरिंग कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी का मॉनिटरिंग कक्ष, सीसीटीवी रूम, सुरक्षा अधिकारियों का कक्ष एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा जवानों के ठहरने की पूरी व्यवस्था इसी नवीन कृषि उपज मंडी परिसर किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी महत्वपूर्ण आवश्यक कार्य के लिए इस बार भी कृषिउपज मंडी परिसर को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चयन किया गया है।
कलेक्टर श्री महोबे ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं कृषि उपज मंडी सचिव को समय सीमा के भीतर आवश्यक सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57