Advertisement

जिले के 79 केन्द्रों पर लगेगी 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को लगायी जाएगी कोविशिल्ड की दूसरी डोज

महासमुन्द 12 जून 2021महासमुन्द जिले के 79 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 12 जून 2021 को 45 उम्र से अधिक आयु के पात्र हितग्राहियों को कोविशिल्ड की डोज लगेगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोविशिल्ड की दूसरी खुराक 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों को बागबाहरा विकासखण्ड के स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खम्हरिया, तेन्दूकोना, मुनगासेर, एचडब्ल्यूसी पंडरीपानी, बकमा, कुसमी, पचेड़ा, कोसमर्रा, बोकरामुड़ा, कौंसरा, उप स्वाास्थ्य केन्द्र खोपली, नर्रा एवं सिवनीकला में टीकाकरण होगा। बसना विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लंबर, बरोली, बड़े साजापाली, भंवरपुर, एचडब्ल्यूसी जमदरहा, चिमरकेल, कुदारीबाहरा, नवगेड़ी, सिंघनपुर, संतपाली, भुकेल, बड़ेढाबा, खोग्सा, बिछिया, धानापाली, रसोड़ा, सरकंडा, उप स्वाास्थ्य केन्द्र हबेकांटा एवं अंकोरी शामिल है।
इसी तरह महामसुन्द विकासखण्ड में जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केन्द्रों जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झलप, पटेवा, सिरपुर, बिरकोनी, झारा, खट्टी, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव, एचडब्ल्यूसी गढ़सिवनी, पचरी, जलकी, उप स्वाास्थ्य केन्द्र सिंघी एवं सोरिद में टीकाकरण होगा। पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी, सल्डीह, भिथीडीह, सांकरा, पिरदा, भुरकोनी, उपस्वास्थ्य केन्द्र कौहाकुड़ा, एचडब्ल्यूसी सुखीपाली, सावित्रीपुर, छोटे लोरम, लारीपुर, गोपालपुर, धनोरा, लिलेसर, कोटगढ़ एवं मुढ़ीपार शामिल है। इसके अलावा सरायपाली विकासखण्ड के अंतर्गत एचडब्ल्यूसी केदुआ, केन्दुढार, किसड़ी, बिरकोल, बानीगिरोला, रूढ़ा, केना, अमरकोट, आंवलाचक्का, बिलाईगढ़, बांजीबहाल, उप स्वास्थ्य केन्द्र बोन्दा, जलगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रसिंघोड़ा, बालौदा एवं तोषगांव में कोविशिल्ड की दूसरी खुराक का टीका पात्र हितग्राहियों को लगाया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57