Advertisement

नांदघाट पुलिस ने एक सटोरिये से 71 सौ व सट्टा पट्टी किया जप्त

नांदघाट पुलिस ने एक सटोरिये से 71 सौ व सट्टा पट्टी किया जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत 25 सितंबर को थाना नांदघाट क्षेत्रांतर्गत ग्राम संबलपुर में आमजगह पर विभिन्न नम्बरों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा हैं की सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ पहुच कर सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकडे गया। थाना नांदघाट में जुआ सट्टा का 1 प्रकरण दर्ज कर आरोपी रवि चौहान पिता भगवती चौहान उम्र 24 साल साकिन संबलपुर थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 7100 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त किया गया हैं। उक्त कार्यावाही में थाना नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविन्द शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, जसवंत जांगडे, आरक्षक नुरेश वर्मा एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47