Advertisement

कोविड 19 से मृत कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी नौकरी हरिद्वार सिंह

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/आज बिलासपुर एसईसीएल संचालन समिति की वर्चुअल मिटिंग में श्रमिक मुद्दों पर कई मुद्दों पर निर्णय लिये गये।
एसकेएमएस एटक के महसचिव कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया की श्रमिक हित के मद्दो को काफी गम्भीरता के साथ उठाया गया। कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया कि कोविड़-19 से मृत कर्मचारियों के आश्रित को उसी क्षेत्र में रोजगार देने पर सहमति बनी है। यह सहमती बनी कि 40 कॉन्टेक्ट डॉक्टरों के अलावे 52 विशेषज्ञ एवं 36 जीडीएमओ तथा दो दंत विशेषज्ञ की भर्ती की जाएगी। 38 कांटेक्ट डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है बाकी की प्रक्रिया चल रही है इसी प्रकार पैरामेडिकल स्टॉप एवं अन्य कर्मचारियों की भी भर्ती की जाएगी। इसी तरह अकाउंटेंट को डिपार्टमेंटल एवं रिक्त पदों की पूर्ति नहीं होने पर बाहर से अकाउंटेंट की भर्ती की जाएगी।
डाटा एंट्री ऑपरेटरका साक्षात्कार इसी माह में लिया जाएगा। सेवा निवृत्त कर्मचारियों को
सीपीआरएमएस के तहत इलाज कराने पर इलाज का खर्च 45 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारी आवास के घरों का मरम्मत छत के सिपेज पर विस्तार से चर्चा हुआ और यह तय किया गया यह कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। कर्मचारियों के लिये इंसेंटिव स्कीमएक माह के अंदर फाइनल कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पदोन्नति मिले इसके लिये मेन पावर बजट एरिया से कंसल्ट करके तैयार किया जाएगा। मुख्यालय मे लम्बित आश्रितों को रोजगार देने का मामला भी इसी माह में निपटा लिया जाएगा। एटक नेता का हरिद्वार सिंह ने कहा कि दुर्घटना में मारे गए कर्मचारियों के आश्रित को भी उसी क्षेत्र में रोजगार देने की बात किया गया और कुछ मामले में सहमति भी बनी है। उन्होने बताया कि आज की बैठक बहुत सार्थक रही। बाकी मुद्दों पर 15 जुलाई के पहले फिर से संचालन समिति की मीटिंग होगी जिसमें चर्चा फैसला लिये जाएंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57