अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

बरेली में 15 साल की लड़की से रेप के बाद हत्या, घर से 800 मीटर की दूरी पर मिला शव

बरेली के शाही में शनिवार सुबह से लापता किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शाम को उसका शव घर से करीब 800 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। उसके सिर में पीछे की ओर धारदार हथियार से हमला किया गया है। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त थे। खेत में रेप करने और हत्या के दौरान संघर्ष करने के सबूत मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काफी देर तक शव को उठने नहीं दिया। बाद में अफसरों के कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोग माने। गांव चकदाह की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह आठ बजे पशुओं का चारा लेने साइकिल से खेत पर गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बताया जा रहा है कि उसी दौरान कुछ लोग उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गये। वहां उन्होंने किशोरी से रेप के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शव खेत में फेंक कर आरोपी भाग गये। किशोरी दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के गोधन के गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर शाही पुलिस गांव पहुंच गई। शव के पास डंडे पड़े मिले। साइकिल खेत में पड़ी थी। किशोरी की चप्पलें कुछ दूरी पर पड़ी मिलीं। पुलिस के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। गांववालों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव गांव से ले जाने देंगे। पुलिसवालों के काफी समझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि किशोरी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। खुलासे के लिये पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!