Advertisement

अवैध नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन…60 ग्राम हेरोइन सहित कई नशीले पदार्थो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में हीरोइन के साथ आरोपियों को आमानाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार अमानका  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 ग्राम हीरोइन (चिट्टा ), कीमत करीबन 6 लाख 30 हज़ार के साथ दो आरोपी कुलविन्दर सिंह , निशानजी सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हीरोइन के साथ साथ एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल , नशीली दवाईया टेबलेट अल्‍फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली , लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग , एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2, एक मोबाईल नारजो कम्पनी जब्त किया है जुमला कीमत करीबन 6,30,900/- रूपये है।

जानकरी के अनुसार मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई कि छट तालाब के पास हीरापुर टाटीबंध मे दो व्यक्ति सरदार पगडी वाला अपने पास मादक पदार्थ हीरोइन (चिटटा) एवं नशीली टेबलेट को बिक्री करने के नियत से ग्राहक तलाश रहे है, सुचना पर  मौका पर  पहुंचकर घेराबंदी कर दो आरोपी कुलविन्दर सिंग एवं निशानजी सिंह को पकडा गया जिनके कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) एवं नशीली दवाईया टेबलेट को जप्‍त कर विवेचना मे लिया गया।।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम् भूमिका

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

उक्त कार्यवाही में थाना आमानाका स्टाफ उपनिरीक्षक‍ लाल बहादुर सिंह, सउनि प्राणेश्वर वर्मा, प्रधान आर 2591 संजय सिंह ,आर क्रमाक 2361 दीपक कुमार पाण्डेय , आर.क्र1261 शेख आदिल एवं ए.सी.सी.यू. स्टाफ प्रधान आर. मार्तण्ड सिंह, आरक्षक अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी का कार्य सराहनीय रहा।

गिरफ्तार आरोपी

(01) कुलविन्दर सिंग पिता सर्दुल सिंग कांग उम्र 39 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना वैरोवाल जिला तरनतारन ( पंजाब )।
(02) निशानजी सिंह पिता दलबीर सिंह उम्र 35 साल निवासी बंगाली होटल के पीछे हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर छ0

जप्तीमाल का विवरण

(01) मादक पदार्थ हेरोइन (चिटटा) कुल 60 ग्राम
(02) एक मोबाईल सैमसंग ग्लैक्सी एम-3 कुल
(03) मन: प्रभावी नशीली दवाईया टेबलेट अल्‍फाजोरम कुल 15 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 10 गोली कुल 150 नग गोली
(04) लोमोटिल कुल 07 पत्ते प्रत्येक पत्ते मे 60 नग गोली कुल 420 नग
(05) एक मोबाईल वीवो कम्पनी वाय-2
(06) एक मोबाईल नारजो कम्पनी
कुल किमती करीबन 6,30,900/- रूपये

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM