Advertisement

स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार अचार मध्यान्ह भोजन हेतु आपूर्ति शुरू

बालोद, 13 जून 2021कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले की स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के अचार मध्यान्ह भोजन हेतु स्कूलों में आपूर्ति शुरू हो गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में बालोद बाजार अंतर्गत निर्मित विभिन्न प्रकार के अचार की आपूर्ति मध्यान्ह भेाजन हेतु स्कूलों में किया जा रहा है। वर्तमान में दो माह के सूखे राशन के लिए 24 हजार किलोग्राम अचार आपूर्ति का लक्ष्य है। मध्यान्ह भोजन में अचार आपूर्ति का कार्य मिलने से बालोद बाजार से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाएं बहुत उत्साहित है। जिले के ग्राम कुसुमकसा, गुजरा, कुमुड़कट्टा, कोटगांव, भरदा, अरमरीकला, हर्राठेमा एवं सिकोसा की स्व-सहायता समूहों द्वारा अचार तैयार किया जा रहा है। स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मध्यान्ह भोजन के अचार आपूर्ति हेतु बहुत कम दर में अच्छी गुणवत्ता का अचार तैयार कर आपूर्ति प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक विकासखंड डौंडीलोहारा के स्कूलों में पॉच हजार किलोग्राम अचार की आपूर्ति की गई है। शेष विकासखंडों में भी आगामी दिनों में अचार आपूर्ति प्रारंभ किया जाएगा। जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में दर्जसंख्या के आधार पर प्रतिमाह दस से बारह हजार किलोग्राम अचार की आवश्यकता होगी। जिला प्रशासन के इस अभिनव पहल से जिले के 150 से 200 परिवारों को नियमित आय का स्त्रोत प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि स्वसहायता समूहों द्वारा अच्छे गुणवत्ता के साथ-साथ आकर्षक पैकेजिंग कर अचार की आपूर्ति की जा रही है। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रो में प्रदाय किए जाने वाले गरम भोजन हेतु भी आगामी दिनों में अचार की आपूर्ति की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन की मंशानुरूप जिले में निर्मित गौठान, चारगाहांें को मल्टीएक्टिविटी सेंटर के रूप में स्थापित करने हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित किया जा रहा है जिसमें मुख्यतः वर्मी खाद निर्माण, मछलीपालन, मुर्गीपालन, एलोविरा साबुन निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, हर्बल गुलाल, दोना पत्तल, मशरूम, मसाला निर्माण, अचार निर्माण आदि है। इसमें ग्रामीणों को गांव में ही अतिरिक्त आय का स्त्रोत प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं कुम्हारों आदि द्वारा निर्मित वस्तुओं को बेहतर मूल्य एवं बाजार उपलब्ध कराने हेतु ‘‘बालोद बाजार’’ के ब्रांड नाम से एक मंच प्रदान किया गया है इसके तहत प्रथम चरण में विभिन्न खाद्य पदार्थ अचार, मसाला, बेकरी, टोमैटो सॉस विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर आर्गेनिक ब्लैक एवं रेड राईस, विभिन्न प्रकार के सजावटी सामग्रियॉ फैंसी चूड़ियां, एलोविरा, (साबुन-तुलसी, चारकोल, नीम) आदि को सम्मिलित किया जा रहा है। उक्त सामग्रियों का विक्रय जिले के फूटकर एवं थोक व्यापारियों के माध्यम से प्रांरभ कराया गया है साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित फाईल पेड कव्हर, फिनाईल आदि शासकीय कार्यालयीन उपयोगी सामग्रियों का विक्रय जिले के शासकीय विभागों में किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05