मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से की कोविड-19 गाइडलाईन का पालन करने की अपील

बलरामपुर 13 जून 2021मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलरामपुर श्री बसंत सिंह ने बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन जैसे मास्क का उपयोग, सेनेटाईज व सामाजिक दूरी का पालन करें तथा कोविड-19 के लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर जांच करायें, जिससे कोरोना संक्रमण से निपटने में हमें मददगार साबित होगा। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सतर्क सावधान व सुरक्षित रहें और अपने साथ-साथ अपने परिवार और साथियों को भी कोविड-19 के संक्रमण से बचाएं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM