Advertisement

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बुजुर्ग किसान ने दी ढेरों दुआएं : गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही चलावा राज-काज

रायपुर, 13 जून 2021मुंगेली जिले के बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की, किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरू की गई योजनाओं से मिल रहे लाभ को लेकर खूब प्रशंसा की। किसान श्री पटेल ने कर्ज से मुक्ति और अपने जीवन में आए बदलाव की दास्तां को सुनाते -सुनाते भाव विभोर हो उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को किसानों को कर्जे से मुक्ति और फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए ढेरों दुआएं दी। श्री पटेल ने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने और ‘गरीब मन के दुःख दूर करव अइसने ही राज-काज चलात राहव’ का आशीर्वाद दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मुंगेली जिले में विकास एवं निर्माण कार्याें के वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम करने के बाद जब किसानों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे,तब बुजुर्ग किसान लेखचंद पटेल ने कहा कि उनका जीवन कर्जे में डूबा था। छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने उन्हें ऊऋण कर दिया है। श्री पटेल ने किसानों और ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित छत्तीसगढ़ सरकार की किसान ऋणमाफी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की और मुख्यमंत्री को किसान पुत्र सम्बोधित करते हुए कहा कि तोर असन मुख्यमंत्री मोर जीवन में नइ मिले रहीस। छोटे-बड़े किसान सभी खुश है। मोर जीवन सफल होगे, धान के दुगुना कीमत मिलत हे, मोर आंसू ह खुशी के आंसू हे, मोर घर परिवार धन्य होगे। श्री पटेल ने कहा कि अब उनके ऊपर कोई कर्जा नहीं है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और खेती-किसानी से हुए लाभ से उन्होंने एक स्कूटी भी खरीद ली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कृषक श्री पटेल को उनकी भाव पूर्ण अभिव्यक्ति के लिए आभार जताया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57