Advertisement

‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘: 1800 से अधिक पंजीयन प्रमाण पत्र पहुंचे आवेदकों के घर : सेवा को और अधिक सुलभ बनाने हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी घर बैठे मिल रहा परिवहन विभाग की 22 सेवाओं का लाभ

रायपुर, 13 जून 2021छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के तहत अब तक 01 हजार 806 पंजीयन प्रमाण पत्र आवेदकों को घर बैठे ही प्राप्त हो गए है। इस योजना के तहत परिवहन विभाग की 22 से भी अधिक सेवाएं घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। इस सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 भी जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करेगा।

आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल cgparivahandispatch@gmail.com आईडी पर भी मेल भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। इस नम्बर पर आवेदक अपने ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रक्रिया, टैक्स एवं फीस संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार की परिकल्पना ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ को साकार करते हुए परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने एक जून से अपनी सेवाओं को उच्चतम स्तर पर ले जाते हुए समस्त ड्रायविंग लाइसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र को आवेदकों को उनके घर पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया है। इस योजना का शुभारंभ 01 जून को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के हाथों हुआ है। अब आवेदकों को अपने ड्रायविंग लाइसेंस अथा पंजीयन प्रमाण पत्र को लेने के लिए परिवहन कार्यालयों में चक्कर नहीं काटना पड़ रहा। योजना के प्रारंभ होने से प्रदेश के 2 करोड़ से भी अधिक आम जनता लाभान्वित होगी एवं परिवहन विभाग की 22 से भी अधिक सेवाएं घर बैठे प्राप्त की जा सकेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57