Advertisement

थाना, चौकी प्रभारियों ने ली डीजे, धुमाल एवं अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के संचालको की बैठक

थाना, चौकी प्रभारियों ने ली डीजे, धुमाल एवं अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के संचालको की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना साजा, नांदघाट, चौकी देवरबीजा स्टाफ के द्वारा आगामी त्योहारों एवं चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए डीजे, धुमाल एवं अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के संचालको की बैठक ली गई। जिसमें उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशो का पालन करने, रात्रि 10 बजे के बाद डीजे, धुमाल एवं तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करने तथा विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए नियमानुसार अनुमति लेने के संबंध में समझाईस दिया गया।
साथ ही थाना नवागढ क्षेत्र के डीजे, धुमाल एवं अन्य ध्वनी विस्तारक यंत्रों के संचालको को एसडीएम कार्यालय नवागढ़ में बैठक आहुत कर एसडीएम नवागढ़, तहसीलदार, नायबतह सीलदार की उपस्थिति में बैठक लेकर नियमों का कडाई से पालन करने, प्रशासन के निर्देशों से अवगत कराकर अनिवार्य रूप से पालन करने निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक मुकेश यादव, थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना नांदघाट प्रभारी उप. निरी. अलील चंद, पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह व डीजे संचालकों के सदस्यगण एवं अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47