Advertisement

एसपी भावना गुप्ता ने बिरनपुर (साजा) स्थित नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिए निर्देश

एसपी भावना गुप्ता ने बिरनपुर (साजा) स्थित नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिए निर्देश

ग्राम बिरनपुर में पुलिस सहायता केन्द्र एवं पुलिस बैरक निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने दिए निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने 11 अक्टुबर को साजा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरनपुर के बडा पुल के पास स्थित नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर तैनात पुलिस जवानों एवं अन्य अधिकारियों को जिलों के सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने व हमेशा सतर्क एवं सुरक्षित डयूटी करने के संबंध में हिदायत तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश दिये। एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम बिरनपुर के मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होनें साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने एवं आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में तैनात किये जाने वाले बलों के मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखने के निर्देश दिए।
एसपी श्रीमती भावना गुप्ता ने ग्राम बिरनपुर में नव निर्माण कार्यो पुलिस सहायता केन्द्र एवं पुलिस बैरक को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने व कार्यो में तेजी लाकर उसे शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिये, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाहर से आने वाले पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था हो सकें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, साजा तहसीलदार सुभाष शुक्ला एवं अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47