Advertisement

अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का करें कुशल निर्वहन – सुश्री सुरुचि

अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का करें कुशल निर्वहन – सुश्री सुरुचि

रिटर्निग ऑफिसर ने ली एसएसटी एवं एफएसटी की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – अनिविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा की रिटर्निग ऑफिसर सुश्री सुरुचि सिंह (आईएएस) ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69 बेमेतरा के स्टेटिकल सर्विलांस टीम (एसएसटी) और फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) के दलों के सदस्यों व पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक पुराने रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र में तैनात चेक पोस्ट एवं उड़नदस्ता टीम द्वारा किस प्रकार से चेकिंग की जानी हैं, उसके बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। पूरी तरह सक्रिय व सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग द्वारा स्थेतिक निगरानी टीम के लिए जारी नियमों, उप नियमों की जानकारी दी गयी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन निष्पक्षता से सम्पन्न करने हेतु अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने हेतु समझाइश दी गई।
ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी को बताया गया कि जब भी किसी भी नाके पर कोई संदिग्ध रुपये या वस्तुएँ जो निर्वाचन को प्रभावित करने के लिए ले जाई जा रही हों सूचना दी जाएं। तत्काल संबंधित टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर जिला स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत करें, साथ ही की गयी कार्रवाई की वीडियोग्राफ़ी भी करायी जाये।
साथ ही एसडीएम ने दल के सदस्यों को निर्वाचन आयोग के निर्देश से अवगत कराया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्यों के संबंध में जरूरी समन्वय प्राथमिकता के साथ बाउण्ड ओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करने, विभिन्न शिकायतों के तय समय सीमा में निराकरण, नियमित रूप से निर्वाचन गतिविधियों की मॉनीटरिंग व समीक्षा, मतदान केन्द्रों के निरीक्षण व भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के संबंध में जरूरी व्यवस्थाओं, वल्नरेबिलिटी एवं अन्य रिपोर्ट के संधारण सहित वाहनों से हूटर एवं नाम पट्टिका निकलवाने, पोस्टर व बैनर हटाने सहित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47