Advertisement

साजा पुलिस ने 6 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

साजा पुलिस ने 6 वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत थाना साजा पुलिस के द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा जिला बेमेतरा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 846/2015, अपराध क्रमांक 247/2015 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में 6 वर्ष से फरार चल रहें स्थाई वारंटी राकेश यादव पिता प्रीतम यादव उम्र 20 साल साकिन वार्ड नम्बर 13 नंदनी थाना नंदनी जिला दुर्ग को मुखबीर सुचना से पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक येमन बघेल आर जयकिशन साहू, पीयूष सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47