Advertisement

महिलाएं दिखावे के लिए ताकतवर और शादी के लिए खुशमिजाज पुरुषों की खोज करती है।

महिलाएं दिखावे के लिए ताकतवर और शादी के लिए खुशमिजाज पुरुषों की खोज करती है।

एक शोध के अनुसार इस दुनिया की 75 प्रतिशत महिलाएं विशेष रूप से अल्पकालिक संदर्भों में शारीरिक शक्ति वाले पुरुषों को पसंद करती हैं। वहीं जब शादी की बात आती है तो दुनिया की 85 प्रतिशत महिलाएं खुशमिजाज पुरुषों को चुनती हैं।एपर्सनल रिलेशनशिप्स में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चला है कि लंबे रिश्तों में सफलता के लिए पार्टनर का ह्यूमर सबसे आकर्षक गुण है। इस कारण दुनिया कि अधिकाश महिलाएं दिखावे के लिए ताकतवर और शादी के लिए खुशमिजाज पुरुषों की खोज करती है।

अमेरिका में अर्कांसास विश्वविद्यालय के फुलब्राइट कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज में मनोविज्ञान प्रशिक्षक मिच ब्राउन ने बताया कि हमारा डेटा बताता है कि ताकतवर और खुशमिजाज पुरुषों में से महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से चुनाव करती हैं। हालांकि हम यह दिखाना जारी रखते हैं कि महिलाएं अल्पकालिक रिश्तों में पुरुषों की ताकत और दीर्घकालिक संदर्भों में ह्यूमर को प्राथमिकता देती हैं। यह शोध सामाजिक धारणाओं और पारस्परिक प्राथमिकताओं को आकार देने वाले उद्देश्यों को समझने के दृष्टिकोण पर केंद्रित है। यह दर्शाता है कि कैसे लोग अल्पकालिक और दीर्घकालिक साथियों के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित करने में शारीरिक विशेषताओं और व्यवहार को प्राथमिकता देते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अध्ययन के लिएए एक बड़े विश्वविद्यालय में हेट्रोसेक्सुअल और बाइसेक्सुअल के रूप में पहचान करने वाली 394 महिलाओं की प्राथमिकताओं का नमूना लिया गया। 19 वर्ष की औसत आयु के साथए 251 प्रतिभागियों की पहचान एकल और 143 की भागीदारी वाले के रूप में की गई।

ऐतिहासिक रूप सेए प्रजनन सफलता शारीरिक और मनोवैज्ञानिक गुणों वाले साथी की पहचान पर निर्भर रही है जो प्रासंगिक प्रजनन लक्ष्यों को पूरा करते हैं। आदर्श यह है कि ऐसे साथी का चयन किया जाए जो शारीरिक रूप से आकर्षक हो और जिसमें सकारात्मक व्यवहार संबंधी गुण हों। हालांकिए ऐसे साथी को खोजने में मुशिक्ल के कारण दूसरे पर प्राथमिकता देना आवश्यक हो गया है।

शोधकर्ताओं ने यह निर्धारित करने की कोशिश की है कि महिलाएं अल्पकालिक और दीर्घकालिक संदर्भों में अपने पार्टनर का मूल्यांकन कैसे करती हैं शोधकर्ताओं को शारीरिक शक्ति और हास्य के बीच कोई परस्पर प्रभाव नहीं मिला। दूसरे शब्दों मेंए ताकत और ह्य़ूमर ने महिलाओं की प्राथमिकताओं पर स्वतंत्र रूप से प्रभाव डाला। कुल मिलाकर ब्राउन ने कहा कि उनके परिणामों से संकेत मिलता है कि पुरुष साथी में महिलाओं की पसंद अलग.अलग होती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57