Advertisement

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में 145 ग्रामों में लगाया गया चलित थाना

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में 145 ग्रामों में लगाया गया चलित थाना

ग्रामवासियों को नशा मुक्ति के खिलाफ, सायबर ठगी, यातायात नियमो व अन्य अपराधों से बचने हेतु दिया जा रहा सुझाव

मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर दिये जा रहे आवश्यक निर्देश, जागरूकता एवं निर्भीकता से मतदान देने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निष्पक्ष चुनाव कराने की दिशा में बेमेतरा पुलिस के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में आत्मविश्वास बढाने के उपाय किये जा रहें हैं। इस हेतु जिलें के अंतर्गत समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में चलित थाना का आयोजन कर सीधे मतदाताओं से रूबरू होकर निर्भिक होकर मतदान करने, किसी प्रलोभन से बचने, निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा चलित थाना लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा 51 ग्रामों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा 94 ग्रामों में कुल 145 ग्रामों में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया हैं। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सुचित करने समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 जारी किया गया हैं। जिसमें अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा वगैरह के संबंध में प्राप्त सुचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा हैं।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने व आम जनों को पुलिस से जोडने और समस्याओं के निराकरण एवं आम जनता अपनी शिकायत जो सार्वजनिक रूप से थाने में आकर नही करना चाहते हैं उसके लिए समाधान के रूप में समाधान हेल्पलाईन नंबर 9479257558 जारी कर विशेष पहल करते हुए समाधान सेल का गठन किया गया हैं। जिसमें कोई भी व्यक्ति, पुरूष, महिला, बच्चें, सिनियर सिटीजन सभी व्हाट्सएप के माध्यम से या फोन कर बेझिझक अपनी समस्या/शिकायतों, अवैध कारोबारियों के संबंध में सूचना दे सकते हैं। जिसमें समाधान हेल्पलाईन नंबर में शिकायत करने और सूचनाएं देने वालों का नाम गोपनीय रखी जा रही हैं। गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता हैं, इसलिए इस समाधान नंबर पर काफी लोगों ने अपनी समस्या को बताने में, अवैध कार्य को बताने में इसका उपयोग कर रहे हैं और खुशी हैं हमें इस बात कि जिस उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस ने समाधान के रूप में समाधान हेल्पलाईन नंबर 9479257558 जारी किया वह सार्थक हो रहा हैं। जनता विश्वास कर अपनी समस्या/शिकायतों, अवैध कारोबारियों के संबंध में सूचना दे रहे हैं और कार्यवाही की जानकारी समाधान हेल्पलाईन नंबर पर ही 10 से 20 मीनट के भीतर दी जाती हैं तथा कुछ शिकायतो में 7 से 10 दिनों के भीतर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा हैं।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा चलित थाना लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। बेमेतरा जिलें के राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा 51 ग्रामों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा 94 ग्रामों में कुल 145 ग्रामों में चलित थाना लगाकर ग्रामवासियों को किसी भी के प्रलोभन में न आकर निर्भीकता से मतदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आने वाला समय अभी चुनाव का है हमें अपनी भागीदारी देनी है आप लोग जितने भी 18 वर्ष से उपर आयु के है वें सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें और जिस दिन मतदान होना है उस दिन अपना सब काम छोड कर मतदान करें। किसी के प्रलोभन में न आये। यदि किसी के द्वारा प्रलोभन दिया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। महिलाओं पर हो रहें अपराध, सेल्फ डिफेंस एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओं पर हो रहें लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। समाधान हेल्पलाइन नंबर 9479257558 देकर अपनी समस्या एवं शिकायत की जानकारी तुरंत पुलिस को देने हेतु सलाह दी तथा किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने, परिवार गांव समाज को नशा मुक्त बनाने एवं देश के विकास में सहयोग प्रदान करने, नशे के कारणों व उनसे व्यक्ति व समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव व नशे की लत से मुक्ति के उपाय विषय पर सार्थक चर्चा परिचर्चा किया गया तथा युवाओ को नशे से दूर रहने समझाईस दिया गया। ग्रामवासियों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन कॉल पर विश्वास न करने, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक से संबंधित कार्ड डिटैल, ओटीपी, पिन, पासवर्ड न बताने के संबंध में बताकर लोगो को जागरूक व यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं सभी को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ग्रामवासियों से गांव के समस्या संबंधी चर्चा कर, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्र का भ्रमण निरीक्षण कर आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन करने निर्देश दिया जा रहा हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47