Advertisement

ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत 7 वर्षों से फरार 3 स्थायी एवं 6 गिरफ्तारी वारंटियो को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत 7 वर्षों से फरार 3 स्थायी एवं 6 गिरफ्तारी वारंटियो को किया गिरफ्तार


बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके तहत थाना परपोडी पुलिस के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 28/2013, अपराध क्रमांक 39/2012 धारा 379, 34 भादवि में 7 वर्षों से फरार चल रहें स्थाई वारंटी मनोज ताण्डी पिता धनी ताण्डी उम्र 22 साल साकिन डाक बंगला थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग व पुलिस चौकी मारो के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 24/2013, अपराध क्रमांक 110/2012 धारा 302, 307, 34 भादवि में फरार चल रहें स्थाई वारंटी कांतिबाई पति रघुराज बंजारे उम्र 30 साल साकिन सोनिकापारा मारो, पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा एवं चौकी कंडरका पुलिस के द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 3042/2016, धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहें स्थायी वारंटी रामायण केवट पिता रामसुख केंवट निवासी तेलगा थाना बेरला जिला बेमेतरा एवं 6 गिरफ्तारी वारंटियो को मुखबीर की सुचना से पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना परपोडी प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि केवल सिंह नेताम, पुलिस चौकी मारो प्रभारी सउनि डीएल सोना, सउनि दिनेश चंद शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, दिनेश सोनी, ललित केरकेट्टा, महिला प्रधान आरक्षक अनुपमा दुबे, आरक्षक योगेश साहू, नवीन राजपूत, चेतन वैष्णव एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47