Advertisement

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर मिसाइल मैन कलाम को किया याद

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर मिसाइल मैन कलाम को किया याद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाया गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी आज के दिन को मनाया जाता हैं। एक्टविटी इंचार्ज एवं मीडिया प्रभारी ललित देवांगन ने बताया कि सवर्प्रथम गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ एपीजे अब्दुल कलाम को नमन करते हुए आज का कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने छात्रों को एपीजे अब्दुल कलाम की जीवनी व उनके सुविचार के बारे में बताया कि कलाम एक गरीब परिवार में जन्म लेकर भी कैसे महान वैज्ञानिक, महान इंजीनियर, मिसाइल मेंन, भारत के 11 वे रास्ट्रपति तक की सफर तय किया। कलाम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। कलाम के विचारों व बताए रास्ते को याद करते हुए आज की कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न कॉम्पिटिशन में भाग लिए। जिसमें सर्वप्रथम बेनर, पोस्टर पेंटिंग, निबन्ध लेखन, भाषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियां कराया गया। उसके साथ ही मानव श्रृंखला के माध्यम से मिसाइल व मिसाइल मैन कलाम लिखा गया जो कि एक अद्भुत दृश्य देखने लायक था। इसके हेतु लगभग संस्था के 500 से ऊपर छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। दयानंद हाउस ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, महात्मा नन्द हाऊस व विवेकानंद हाऊस द्वितीय स्थान व श्रद्धा नन्द हाऊस तृतीय स्थान रहा। आज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रचार्य जायसवाल के हाथों से दिया जाएगा। आज की कार्यक्रम का समापन की घोषणा शांति पाठ के साथ कि गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संस्था से शिक्षक ललित देवागन, राहुल पटेल, अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता, गोविंद साहू,अनिल कुमार, यामिनी मानिकपुरी, आयुषी जैन, कैलाश सिंह, छोटू राम साहू, राजा तनतुवे, सरिता साहू, सविता साहू, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सुमित्रा पटेल, सुखदेव साहू, विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने आज के कार्यक्रम में भाग लिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47