Advertisement

थाना साजा परिसर में ली दुर्गा उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों की बैठक

थाना साजा परिसर में ली दुर्गा उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों की बैठक

आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन करने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव व तहसीलदार सुभाष शुक्ला के द्वारा थाना साजा परिसर में नवरात्रि पर्व की तैयारी एवं व्यवस्था को लेकर दुर्गा उत्सव समितियों एवं डीजे संचालको की शांति समिति की मीटिंग ली गई। जिसमें आगामी त्यौहारों एवं चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जिसमें डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने, दुर्गा समितियों को पंडाल में राजनीति पोस्टर नहीं लगाने, पंडाल में सीसी कैमरा कैमरा लगाने, रात्रि पहरेदारी हेतु वेलेंटियर तैनात करने, सडकों पर पंडाल नहीं लगाने, रात्रि 10 बजे के बाद डीजे, धुमाल एवं तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करने, असामाजिक तत्वों की जानकारी अविलंब थाना में देने, समिति पदाधिकारियों को भी अपनी जानकारी थाने में देने कहा गया तथा साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने इत्यादि समझाईस देकर गांव/शहर की सामाजिक सदभावना को हर हाल में बनाए रखने एवं इसके अलावा विभिन्न प्रकार के आयोजनों के लिए अलग से नियमानुसार अनुमति लेने एवं आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47