देशब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

World blood donor day 2021 विश्व रक्तदान दिवस पर याद रखें ये बातें, वरना मुसीबतों की वजह बन सकता है ये ‘महादान’

सभ्यता का विकास तेजी से होने के बावजूद आज मनुष्य रक्तदान करने से घबराता है। नतीजन, रक्तदान के लिए तमाम प्रयासों के बावजूद लोगों को रक्त खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 1997 में 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली थी। तब से हर 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है।

World blood donor day 2021: दुनियाभर में आज विश्‍व रक्‍तदान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन रक्‍तदान के प्रति लोगों को जागरूक करता है। आपका रक्‍तदान किसी को जीवनदान दे सकता है और यही वजह है कि इसे ‘महादान’ भी कहा जाता है। लेकिन इस संबंध में कुछ बातों को ध्‍यान में रखना जरूरी है, वरना यह मुसीबतों की वजह बन सकता है। हम यहां ऐसी ही कुछ बातों का जिक्र कर रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हीमोग्लोबिन की भी जांच की जाती है। अगर रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम पाई जाती है तो उसका रक्‍त नहीं लिया जाता। यह जानना भी महत्‍वपूर्ण है कि एक औसत वयस्क व्‍यक्ति के शरीर में लगभग पांच लीटर रक्‍त होता है। हालांकि यह शरीर के वजन पर भी निर्भर करता है। रक्तदान के दौरान लगभग 450 मिलीलीटर खून आपके शरीर से निकाला जाता है और एक सेहतमंद इंसान के शरीर में इतना रक्त 24 से 48 घंटों में फिर से बन जाता है। भारत में पुरुष तीन महीने में एक बार और महिलाएं चार महीने में एक बार ब्‍लड डोनेट कर सकती हैं। एचआईवी (एड्स वायरस), हेपेटाइटिस, सिफलिस, टीबी से पीड़‍ित लोग रक्तदान नहीं कर सकते। अगर आप किसी संक्रमण का शिकार हुए हों तो जरूरी है कि रक्तदान करने से कम से कम 14 दिन पहले आप इससे पूरी तरह उबर जाएं। सेक्स वर्कर्स को भी रक्‍तदान की मनाही है। रक्तदान करते समय इसका जरूर ख्‍याल रखें कि इसमें पहले इसे इस्तेमाल इंजेक्शन का प्रयोग न हो और न ही इसका इस्‍तेमाल भविष्‍य में हो। वरना यह दूसरी बीमारियों का कारण बन सकता है। रक्तदान से पहले और बाद धूम्रपान करने से बचें। ब्‍लड डोनेट करने से तकरीबन 24 घंटे पहले डोनर को बीड़ी या सिगरेट नहीं पीना चाहिए। रक्तदान करने के तीन घंटे बाद भी अगर आप धूम्रपान से परहेज करें तो यह बेहतर होगा। धूम्रपान के साथ-साथ रक्‍तदान करने वाले को शराब पीने से भी कुछ देर तक संयमित करने की जरूरत है। रक्‍तदान से करीब 48 घंटे पहले शराब न पीएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके रक्‍त के माध्‍यम से अल्‍कोहल दूसरे के शरीर तक पहुंच सकता है, जो उन्‍हें नुकसान पहुंचा सकता है। टैटू बनवाना और अंग छेदन करवाने वालों को भी रक्‍तदान से पहले कुछ वक्‍त इंतजार करने की आवश्‍यकता होती है। WHO की गाइडलाइन्स के अनुसार, टैटू बनवाने के बाद 6 घंटे बाद ही रक्‍तदान करना चाहिए, जबकि अंग छेदन के 12 घंटे बाद ही रक्‍तदान करना चाहिए। रक्‍तदान के लिए उन लोगों को भी इंतजार करना होता है, जो दांत संबंधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं। अगर रक्‍तदाता ने दांतों से संबंधित कोई ट्रीटमेंट लिया है तो उन्‍हें 24 घंटों के बाद ही ब्‍लड डोनेट करना चाहिए। गर्भवती महिलाएं या जिन महिलाओं ने हाल ही में बच्‍चे को जन्‍म दिया हो या उनका गर्भपात हुआ हो, वे भी तुरंत रक्‍तदान नहीं कर सकतीं। इसके लिए उन्‍हें एक साल से 6 महीने तक इंतजार करना पड़ता है। शरीर में आयरन की स्थिति चेक करने के बाद ही उन्‍हें रक्‍तदान करने की सलाह दी जाती है। रक्तदान करने वालों को ब्‍लड डोनेट करने के बाद कमजोरी का एहसास हो सकता है। ऐसे में रक्‍तदान से करीब तीन घंटे बाद पौष्टिक आहार लेना जरूरी होता है। मीठे फलों या फ्रूट जूस भी लिया जा सकता है, जो आपको तत्‍काल एनर्जी प्रदान करेगा। रक्‍तदान के तुरंत बाद जंक-फूड को ना कहें। यूं तो जंक फूड कभी आपके शरीर के लिए बेहतर नहीं होता और रक्‍तदान के बाद तो यह आपके लिए और भी परेशानी का कारण बन सकता है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!