खम्हरिया पुलिस ने दो कोचियों से 37 पौवा शराब किया जप्त

खम्हरिया पुलिस ने दो कोचियों से 37 पौवा शराब किया जप्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 18 अक्टुबर को थाना खम्हरिया में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करने का 2 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों देवा जोशी पिता जगदीश जोशी साकिन मंगरवाय थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, प्रीतम दास पिता नोहर दास दिवाकर उम्र 30 साल साकिन उमराव नगर खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से 37 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2960 रूपये व बिक्री रकम 880 रूपये कुल जुमला 3840 रूपये को जप्त कर वैधानिक कार्यावाही किया गया हैं।