छत्तीसगढ़राज्य

जगदलपुर : कोरोना की रोकथाम के लिए सघन जांच और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर दें जोर : कलेक्टर एवं एसपी ने बस्तर तहसील के भ्रमण के दौरान दिए निर्देश

जगदलपुर 06 मई 2021कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक  दीपक झा ने आज बस्तर तहसील में कोरोना की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों का जायजा लेने के लिए भ्रमण किया। इसके साथ ही बस्तर जनपद पंचायत कार्यालय में बैठक भी आयोजित की गई, जहाँ कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना की रोकथाम के लिए सघन जांच करें और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दें। इसके साथ ही होम आइसोलेशन और क्वारन्टीन सेंटर में रहने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, जिससे इसके संक्रमण की कोई संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की समस्या न रहे, इसके लिए लगातार मनरेगा योजना के तहत लगातार रोजगार मूलक कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय दंडाधिकारी गोकुल रावटे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी राजन, तहसीलदार कमल किशोर साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!