छत्तीसगढ़

75 सीटों के साथ बनेगी भरोसे की सरकार : कांग्रेस

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 75 सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की भरोसे की सरकार बनेगी। पहले और दूसरे चरण दोनों में ही कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। किसानों को 2640 रू. में धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, आरक्षण संशोधन विधेयक पर भाजपा धोखेबाजी तथा कांग्रेस सरकार की योजनाएं कांग्रेस के तरफ से चुनावी मुद्दा है। भाजपा के पास तो जनता के पास जाने के लिये मुद्दे ही नहीं है। न तो भाजपा मोदी सरकार के कामों की चर्चा कर रही और न ही भाजपा अपने 15 साल के कुशासन के बारे में चर्चा करने का साहस दिखा पा रही और उसको उठाने के लिये कांग्रेस सरकार ने कोई अवसर छोड़ा ही नहीं है। कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के लिये काम किया है। इससे भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। वह सांप्रदायिकता के सहारे चुनाव में जाना चाहती है। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता पसंद नहीं करते है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के साढ़े चार सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया, स्वामी आत्मानंद स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लिनिक, हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन और समृद्धि के पर्याय बन चुके भूपेश बघेल सरकार अबकी बार 75 पार के साथ वापसी करेगी। छत्तीसगढ़ के विकास और सांस्कृतिक के सम्मान में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने जो काम किया है उसके आधार पर कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित है। घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों से भी ज्यादा योजनाएं धरातल पर उतारे जाने से जनता के बीच में विश्वसनीय और स्वीकार्यता बढ़ी है। छत्तीसगढ़ के 26 लाख किसान, छत्तीसगढ़ के 14 लाख वनोपज संग्राहक, छत्तीसगढ़ की 27 करोड़ बहने जो ढाई लाख से अधिक महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से समृद्ध हुई है। गोठान, रीपा और वनोपज प्रसंस्करण से लाभ अर्जित कर रही है, उन सभी का भरोसा है कि अबकी बार 75 पार के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस का कार्यकर्ता भूपेश सरकार के कार्यक्रमों सामाजिक न्याय के प्रावधानो से गौरांवित है। छत्तीसगढ़ की प्रथा परंपरा, तीज त्यौहार, खान-पान, बोली भाषा और स्वाभिमान की पुनर्स्थापना हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए बेहतर काम हुए हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!