ग्रीनआर्मी ने किया पॉलीथिन रूपी रावण का दहन, दिया NO प्लास्टिक का संदेश…

रायपुर। : आजदशहरा के पावन अवसर पर ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया। मीडिया प्राभारी शशिकान्त यदु ने बताया कि सिंगल यूज़ पॉलीथिन पाबंदी के उपरांत भी इसका धडल्ले से उपयोग किया जा रहा है। यही कारण है शहर वासियों को अनेक बीमारियों एवँ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा शहरवासियों में जागरूकता फैलाने एवँ सिंगल यूज प्लस्टिक के उपयोग में लगाम कसने के उद्देश्य से लगातार विरोध, धरना, रैली विचार गोष्ठी का आयोजन कर रही है, इसका मुख्य उद्देश्य शासन प्रशासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के पाबन्दी उपरांत हो रहे उपयोग में लगाम कसना है। इसी कड़ी में आज दशहरा के पावन अवसर पर ग्रीनआर्मी द्वारा दुबे चौक ब्राह्मण पारा में स्थापित माँ दुर्गा का पूजन उपरांत सिंगल यूज पॉलीथिन के विरोध में भव्य रैली निकाली गई। यह रैली ब्राह्मण पारा चौक से सत्ती बाजार फव्वारा चौक से बजरंग मंदिर होते हुए कंकाली मंदिर पहुंचा। जहां पर साल भर में मात्र एकदिन खुलने वाले माता कंकाली का शस्त्र गृह में शस्त्र पूजन किया गया। तत्पश्चात रैली आज़ाद चौक में जाकर समाप्त हुआ जहां पर संस्था द्वारा सांकेतिक रूप में पॉलीथिन रूपी रावण का दहन किया गया, दहन उपरांत स्वल्पहार का आयोजन किया गया.  ग्रीन आर्मी द्वारा पॉलीथिन पाबन्दी के नारे लगाया गया। सम्पूर्ण रैली के दौरान संस्था अध्य्क्ष मोहन वल्यानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भव्य रैली की सफलता हेतु उपस्थित शहरवासियों, संस्था सदस्यों का संस्था संस्थापक अमिताभ दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।