Advertisement

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, निष्कासित भाजपा विधायक को भी टिकट

कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, निष्कासित भाजपा विधायक को भी टिकट

नई दिल्ली, कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में निष्कासित भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह का नाम भी शामिल है।

200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। तीसरी सूची में बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और लाखन सिंह मीणा का भी नाम शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शोभारानी कुशवाह को पिछले साल जून में राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ के लिए भाजपा ने निष्कासित कर दिया गया था, वह धौलपुर से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट पर उन्होंने 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। वह बुधवार को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं।

जहां वाजिब अली को नगर से मैदान में उतारा गया है, वहीं लाखन सिंह मीणा करौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने मौजूदा विधायक गायत्री देवी के बहनोई राजेंद्र त्रिवेदी सहाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं केशोराय पाटन से राकेश बोयत की जगह प्रेम बैरवा को मैदान में उतारा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47