Advertisement

मध्य प्रदेश चुनाव : भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणदीप सुरजेवाला को घेरा

मध्य प्रदेश चुनाव : भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणदीप सुरजेवाला को घेरा

भोपाल, 26 अक्टूबरभोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर असंतोष अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल तक पहुंच रहे हैं। गुरुवार को तो प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को ही कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। सुरजेवाला मुश्किल से कार्यकर्ताओं के बीच से निकल पाए और उन्हें दूसरी कार की सवारी करना पड़ी।

दरअसल, राज्य में कई सीटों को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से उत्तर प्रदेश निवासी चरण सिंह यादव को उम्मीदवार बनाए जाने से गुस्साए कार्यकर्ता तो भोपाल तक पहुंच गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुरजेवाला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे और प्रदेश की शिवराज सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाने में लगे हुए थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दफ्तर के बाहर जमावड़ा हो गया। सुरजेवाला जैसे ही कांग्रेस दफ्तर के बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने उनकी कार को रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक यह सिलसिला चला।

आखिरकार सुरजेवाला को किसी दूसरी कार में सवार होकर जाना पड़ा। बिजावर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिकट वितरण में मनमानी की गई है, पार्टी नेतृत्व तो लगातार यही कह रहा था कि सर्वे के आधार पर टिकट दिए जाएंगे, मगर ऐसा हुआ नहीं। इसका प्रमाण है उत्तर प्रदेश के चरण सिंह यादव को बिजावर से उम्मीदवार बनाया जाना।

इससे पहले भी कई स्थानों के कार्यकर्ता टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जता चुके हैं और आरोप तो यहां तक लगा रहे हैं कि कई स्थानों पर टिकट का निर्धारण सर्वे से नहीं बल्कि सौदेबाजी तक से हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47