Advertisement

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2023: ​कार्तिक माह का प्रारंभ, रविवार व्रत, देखें शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल

आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2023: आज से कार्तिक माह का प्रारंभ हुआ है. कार्तिक माह हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है. व्रत, पूजा-पाठ और स्नान-दान की दृष्टि से कार्तिक माह का विशेष महत्व है. कार्तिक माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप मिटते हैं और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक माह में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, तुलसी विवाह, देव उठनी एकादशी जैसे महत्व व्रत और त्योहार आते हैं. कार्तिक माह के प्रतिनिधि देव भगवान विष्णु हैं. इस पूरे माह श्रीहरि विष्णु की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कार्तिक माह में देवता धरती पर आते हैं और देव दीपावली मनाते हैं.

रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा के लिए है. इस दिन व्रत रखकर सूर्य देव की पूजा करते हैं. सूर्य देव की पूजा में लाल गुलाब, गुड़हल, गुड़ आदि का उपयोग करते हैं. स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं. उस जल में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालना चाहिए. आज के दिन सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और सूर्य मंत्र का जाप करने से भगवान भास्कर प्रसन्न होते हैं. उनकी कृपा से चर्म रोग खत्म होता है. कुंडली में सूर्य मजबूत होता है. आज सूर्य मंत्र का जाप करने से भी लाभ होता है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपद तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्धि योग, बलव करण, रविवार दिन और पूर्व दिशाशूल है. वैदकि पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

29 अक्टूबर 2023 का पंचांग
आज की तिथि – कार्तिक कृष्णपक्ष प्रतिपदा
आज का नक्षत्र – अश्विनी
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का योग – सिद्धि
आज का वार – रविवार
आज का दिशाशूल- पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:42:00 AM
सूर्यास्त – 06:03:00 PM
चन्द्रोदय – 17:56:00 PM
चन्द्रास्त – 06:46:00 AM
चन्द्र राशि – मेष

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 11:08:12
मास अमांत – आश्विन
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – 11:42:25 से 12:26:58 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 16:09:42 से 16:54:15 तक
कुलिक– 16:09:42 से 16:54:15 तक
कंटक– 10:13:20 से 10:57:52 तक
राहु काल– 16:38 से 18:03 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 11:42:25 से 12:26:58 तक
यमघण्ट– 13:11:31 से 13:56:04 तक
यमगण्ड– 12:04:42 से 13:28:13 तक
गुलिक काल– 15:13 से 16:38 तक

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57