Advertisement

दिवाली से लेकर छठ तक, नवंबर में बैंकों की बंपर छुट्टियां…देखें लिस्ट

नई दिल्ली: साल के 11वें महीना आज यानी बुधवार से शुरू होने जा रहा है. इस महीने में दिवाली, छठ समेत कई प्रमुख त्योहार हैं, इन मौकों पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे निपटा लें. नीचे देखिए कि बैंकों में कब-कब और कहां-कहां छुट्टी रहेगी|

राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण नवंबर के महीने में कई अवकाश मिल रहे हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद रहेंगे। लंबे समय से छुट्टियों का इंतजार है, तो यह महीना बेहद उपयुक्त है। नवंबर माह में मिल रही छुट्टियों का आप फायदा उठा सकते हैं और परिवार व दोस्तों संग अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

नवंबर माह में कितनी छुट्टियां

नवंबर महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य स्पेसिफिक हैं। शुरुआत दिवाली की छुट्टी से होगी। दिवाली 12 नवंबर को है, इस दिन रविवार है। 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इस तरह आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 11 से 13 नवंबर तक अवकाश है।

इस महीने आपको दो वीकेंड कॉम्बो मिल रहे हैं। 20 नवंबर को छठ की छुट्टी है। इसके पहले शनिवार और रविवार का वीकेंड भी मिल रहा है। 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। छुट्टी के लिहाज से 25, 26 और 27 नवंबर को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

Holidays News: नीचे देखें नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे

1 नवंबर, 2023 (बुधवार) : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा.
5 नवंबर, 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
10 नवंबर, 2023 (शुक्रवार): गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा.
11 नवंबर, 2023 (शनिवार) : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा.
12 नवंबर, 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा.
14 नवंबर, 2023 (शनिवार) : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा.
15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
19 नवंबर 2023 (रविवार) : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)
23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47